फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Convicted on parole in the quarrel, Muljim had murdered Bakal's Vijay

पैरोल पर आए सजायाफ्ता मुल्जिम पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Convicted on parole in the quarrel, Muljim had murdered Bakal's Vijay
हत्या के मामले में सजायाफ्ता मुल्जिम का पैरोल पर आने के दौरान तीन दिन पहले गांव बाकल के विजय से एक जगह बैठने के दौरान झगड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान ही उसने युवक की हत्या कर दी दी और भाग गया। बाद में उसकी मौसी के लड़कों ने शव को सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने सीआईए-टू थाना में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि 3 मई की सुबह पूंडरी पुलिस को जानकारी मिली कि गांव बाकल खेतों में सड़क के किनारे किसी व्यक्ति का शव व स्कूटी पड़ी हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो उसकी पहचान विजय कुमार बाकल के रूप में हुई, जिसके सिर पर चोटों के निशान थे। घटनास्थल पर पहुंचे भाई पवन कुमार के बयान पर पूंडरी थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। थाना प्रबंधक पूंडरी इंस्पेक्टर निर्मल द्वारा मामले की जांच करते हुए मुख्यारोपी ओमप्रकाश उर्फ बागड़ी दनौदा खुर्द जिला जींद व आरोपी महेंद्र बाकल को बस स्टैंड भाणा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद वारदात में लिप्त तीसरा आरोपी जोगिंद्र (आरोपी महेंद्र का सगा बड़ा भाई) को भी बाकल से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

जब आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बागड़ी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने कबूला कि वह जिला पानीपत में एक हत्या के मामले में 20 वर्ष के कारावास की सजा भुगत रहा था। जेल से माह जनवरी 2021 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह समय पर जेल1 नहीं लौटा। अपनी मौसी के लड़कों के पास खेत में छुपकर रह रहा था। जहां पर कई दिनों से विजय बाकल शाम के समय खेत में आ जाता और वे दोनों शराब पीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि विजय चंडीगढ़ में कोई काम करता था, जो पिछले कई दिनों से गांव में आया हुआ था। आरोपी ने कबूला कि 2 मई की रात जब दोनों खेत में शराब पी रहे थे, तो किसी मामूली वजह पर विजय उसे गालियां देने लगा, जिस कारण उसने खेत में पड़ी लोहे की रॉड से विजय के सिर में कई वार करके हत्या कर दी। उसी समय मौके पर पहुंचे महेंद्र, जोगिंद्र व उनके चचेरे भाई राजेंद्र के देखते-देखते आरोपी ओमप्रकाश घटनास्थल से फरार हो गया। हत्या का इल्जाम अपने ऊपर लगने के डर कारण तीनों आरोपियों द्वारा मृतक के शव को एक चादर में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया व पास में ही उसकी स्कूटी डाल दी। इस मामले की जांच करते हुए पूंडरी पुलिस द्वारा मामले में उक्त मुख्य आरोपी सहित ओमप्रकाश सहित महेंद्र, जोगिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओमप्रकाश की निशानदेही पर खेत में बरसीम में छुपाई गई लोहे की रॉड बरामद करने के अतिरिक्त उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed