फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy over not putting diesel in society bus engaged in CET exam

सीईटी परीक्षा में लगी सोसायटी की बस में डीजल डलवाने पर विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Controversy over not putting diesel in society bus engaged in CET exam
Controversy over not putting diesel in society bus engaged in CET exam - फोटो : Kaithal
कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देेते हुए निजी बसों में भी किराया फ्री किया गया था। परीक्षा के तहत रविवार को भी परीक्षार्थियों ने निशुल्क यात्रा की। वहीं, रविवार सुबह के समय सीईटी परीक्षा में लगी सोसायटी की बस में डीजल न डलवाने पर विवाद हो गया। इस दौरान निजी बस संचालक ने रूट पर जाने से मना कर दिया। संचालक का कहना था कि उसकी बस में डीजल नहीं डलवाया गया। इसलिए वह रूट में नहीं जा सकता। इसके बाद रोडवेज के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने समझाया, उसकी बस में डीजल डलवाया और फिर वह रूट पर गया।
विज्ञापन

गौरतलब है सुबह करीब पांच बजे निजी बस संचालक ने अपनी बस को रूट पर ले जाने से मना कर दिया। पहले तो कुछ मिनटों तक उसकी बस अड्डा पर मौजूद रोडवेज कर्मियों के साथ बहस हुई। इसके बाद यहां पर पहुंचे संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने डीजल डलवाने का आश्वासन दिया तो वह बस संचालक रूट पर जाने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

इस मामले में रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि बस स्टैंड पर बस के संचालन को लेकर पूरी व्यवस्था बनाई गई। यदि किसी बस संचालक की कोई मांग थी तो उसे मौके पर ही पूरा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed