{"_id":"67e5ab57f8ed18ad2e0664f2","slug":"contracted-electricity-employees-union-expressed-anger-by-holding-a-gate-meeting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611574-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने गेट मीटिंग कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने गेट मीटिंग कर जताया रोष
Fri, 28 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सीवन सब डिविजन में लगातार 11वें दिन नारेबाजी करते हुए गेट मीटिंग की। बृहस्पतिवार की गेट मीटिंग की अध्यक्षता प्रवीण ने की ओर मंच का संचालन अमन यादव ने किया। गेट मीटिंग 11वें दिन में प्रवेश कर गई है।
प्रवीण ने बताया कि गेट मीटिंग का मुख्य उद्देश्य है कि राजपाल जो डीसी रेट पर कार्यरत है उनकी ड्यूटी पिसौल सेंटर पर है लेकिन एडीओ सीवन द्वारा उसकी बदली सीवन सिटी पर कर दी है। एडीओ सीवन ने अपने चहेते लाइनमैन को फील्ड की बजाय कार्यालय में बैठाया हुआ है और राजपाल को प्रताड़ित किया जा रहा है।
चीफ ऑपरेशन की तरफ से 2022 में पत्र जारी किया गया था कि किसी भी अनुबंधित कर्मचारी की बदली बिना चीफ अप्रूवल के नहीं होगी लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेश को नकारते हुए अनुबंधित कर्मचारी बदली कर दी गई है। इससे संगठन में काफी रोष है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला सचिव पंकज, संदीप, जिला सह सचिव हरदीप, प्रवीन, दशरथ मानस, गुहला कार्यकारिणी से भूपेंद्र जोसन, रामपाल, सीवन सचिव जरनैल, अध्यक्ष परवीन, कैशियर पंकज, सुखदेव, गुहला से संदीप वड़ैच और विभिन्न सब डिविजन से सदस्य मौजूद रहे। संवाद