फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction work of the Rs 6.88 crore France road will begin this month.

Kaithal News: इसी महीने शुरू होगा 6.88 करोड़के फ्रंास वाला रोड का निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Construction work of the Rs 6.88 crore France road will begin this month.
फ्रांस वाला रोड की खस्ताहालात। संवाद
कैथल। शहर को जल्द ही उसकी पहली स्मार्ट सड़क मिलने जा रही है। वार्ड-29 स्थित फ्रांसवाला रोड को स्मार्ट अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जाएगा। करीब 6 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य जून माह के मध्य में शुरू हो जाएगा। नगर परिषद ने इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। फ्रांसवाला रोड जिले की पहली स्मार्ट सड़क होगी।
विज्ञापन

इसके निर्माण के साथ-साथ सड़क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। परियोजना के तहत दोनों ओर फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर और बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की भी सड़क पर व्यवस्था होगी। नगर परिषद का दावा है कि इसी तर्ज पर शहर में कुल सात स्मार्ट सड़कें विकसित की जाएंगी जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

शहरवासी मनोज, संदीप व रवि कुमार ने बताया कि इस समय सड़क खस्ता हालत में है। बारिश के समय सड़क पर पानी जमा हो जाता है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी लोग सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है सड़क : यह सड़क श्रीराम उत्सव मैदान से शुरू होकर खनौरी बाईपास तक जाती है और इसके आसपास शिव नगर और आजाद नगर क्षेत्र स्थित हैं। योजना के अनुसार सड़क के बीच में दो फीट चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा।

इस पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। डिवाइडर के दोनों ओर 15-15 फीट चौड़ी सड़क होगी। सड़क के किनारों पर पांच-पांच फीट चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा वर्षा जल निकासी के लिए दोनों ओर दो-दो फीट चौड़े नालों का निर्माण किया जाएगा। सड़क और फुटपाथ दोनों स्थानों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली के खंभों को भी व्यवस्थित ढंग से किनारे शिफ्ट किया जाएगा।

फ्रांस वाला रोड की खस्ताहालात। संवाद

फ्रांस वाला रोड की खस्ताहालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed