फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of road from Pabnawa Mode to Kaul Canal not started

Kaithal News: नहीं शुरू हुआ पबनावा मोड से कौल नहर तक सड़क का निर्माण

Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of road from Pabnawa Mode to Kaul Canal not started
ढांड। गांव कौल में नहर से पबनावा मोड़ तक सड़क टूटने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के आग्रह पर करीब दो माह पहले सड़क की मरम्मत के लिए उद्घाटन करने के बाद निविदा भी जारी कर दी गई लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टूटी सड़क करनाल–पटियाला हाईवे की मुख्य सड़क का ही क्षतिग्रस्त हिस्सा है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कौल में नहर से पबनावा मोड़ तक की सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके अलावा उखड़े हुए पत्थर और उड़ती धूल ने इस मार्ग को पूरी तरह जानलेवा बना दिया है। रात में कोहरे के दौरान ये गहरे गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते और वाहन चालक अचानक इनमें गिर जाते हैं। इससे लोगों चोट लग रही हैं, वहीं वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसी बदहाल सड़क के कारण गांव के ही एक नौजवान युवक की जान भी जा चुकी है। इस सड़क पर न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे कोई कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल का कहना है कि विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब ठेकेदार को अंतिम नोटिस दे दिया गया है। यदि तय समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ठेकेदार का टेंडर रद्द कर किसी अन्य ठेकेदार को कार्य सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

18 ढांड 01 बदहाल सड़क की तस्वीर व सड़क के बीचों-बीच बना गहरा गड्ढा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed