{"_id":"66d04de06374b37e0b018c2c","slug":"construction-of-railway-underpass-is-not-possible-in-kaithal-due-to-lack-of-budget-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, लोगों को सांसद नवीन जिंदल से निर्माण की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा रेलवे अंडरपास का निर्माण, लोगों को सांसद नवीन जिंदल से निर्माण की आस
Thu, 29 Aug 2024 04:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:00 PM IST
सार
कैथल में रेलवे फाटक बंद होने के कारण इस समय शहर की 25 से अधिक कॉलोनियों के 30 हजार से अधिक लोगों को समस्या हो रही है। इस फाटक के बंद होने से इन लोगों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करके अनाज मंडी और कुतुबपुर रोड वाली फाटक से इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल के रामनगर में प्रस्तावित रेलवे अंडरपास का निर्माण बजट नही मिलने से लटक गया है। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई है तो अभी इसके निर्माण के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि इसके निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने अनुमति तो दे दी है। परंतु राज्य सरकार की ओर से बजट जारी नहीं हो पाया है। बता दें कि केंद्र सरकार नगर परिषद ने साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट का एस्टिमेट सरकार के पास भेजा है, लेकिन बजट नहीं मिला है। अब आचार संहिता लग गई है तो अभी और अधिक इंतजार इसके लिए लोगों को करना होगा।
विज्ञापन
2022 में बंद हो गया था फाटक
वर्ष 2022 की फरवरी में फाटक के रेलवे स्टेशन के यार्ड में आने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इस पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कॉलोनियों के लोगों ने रोष जताया था। इसके बाद उस समय के सांसद कुरुक्षेत्र के सांसद मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा विधायक लीला राम के आग्रह पर रेलवे ने निर्माण को लेकर सर्वे करवाया था। सर्व के बाद यहां पर फाटक का निर्माण न कर रेलवे अंडरपास निर्माण की फिजिबिलिटी सही पाई गई थी। इसके बाद ही रेलवे ने इस परियोजना के बजट को राज्य सरकार को जारी करने की गुजारिश की थी। अब तक इसके लिए केवल बजट का एस्टीमेट ही भेजा गया है, लेकिन यह पास नहीं हो पाया है। इसके पास होने का इंतजार है।
विज्ञापन
25 से अधिक कॉलोनियों के लोग हैं परेशान
रेलवे फाटक बंद होने के कारण इस समय शहर की 25 से अधिक कॉलोनियों के 30 हजार से अधिक लोगों को समस्या हो रही है। इस फाटक के बंद होने से इन लोगों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करके अनाज मंडी और कुतुबपुर रोड वाली फाटक से इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फाटक बंद होने के बाद नई अनाज मंडी, रामनगर, रजनी कॉलोनी, चंदाना गेट, शक्ति नगर, जींद रोड मॉडल टाउन, रेलवे गेट कॉलोनी, वाल्मीकि धर्मशाला बस्ती, भगत सिंह चौक, प्रताप गेट, डकौत बस्ती, भाट बस्ती, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, जनता मार्किट, सब्जी मंडी सहित अन्य कॉलोनी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में इस फाटक के आने के बाद इसे बंद किया गया था। रेलवे ने यह परियोजना राज्य सरकार को दी है। अभी तक इसका बजट नहीं मिल पाया है।