{"_id":"69a9de8dff0981c19b07807f","slug":"construction-of-kabaddi-academy-in-pai-in-final-stages-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145930-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई में कबड्डी अकादमी का निर्माण अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई में कबड्डी अकादमी का निर्माण अंतिम चरण में
Fri, 06 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। पाई गांव में बन रही कबड्डी अकादमी का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही क्षेत्रवासियों को इसकी सौगात मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में विधायक सतपाल जांबा द्वारा विधानसभा में उठाए गए मुद्दे पर जानकारी देते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
खेल मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से पाई गांव में कबड्डी अकादमी भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। खेल विभाग द्वारा इस भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 7 करोड़ 14 लाख रुपये जारी किए गए थे।
उन्होंने बताया कि सिविल और विद्युत कार्य की लागत में वृद्धि को लेकर फाइल स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही शेष कार्य को दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में भवन का लगभग 10 प्रतिशत कार्य शेष है।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी के प्रति विशेष उत्साह है और यहां के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है। ग्रामीणों की भी लंबे समय से मांग रही है कि कबड्डी अकादमी का निर्माण जल्द पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अकादमी के शुरू होने से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा और वे प्रतिभा को और बेहतर तरीके से निखार सकेंगे। संवाद