{"_id":"6ac68dc2f62d58959b04dcf4","slug":"construction-begins-on-the-dilapidated-farel-phalgu-pilgrimage-road-after-ten-years-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156202-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दस साल से बदहाल फरल-फल्गु तीर्थ सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दस साल से बदहाल फरल-फल्गु तीर्थ सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
गांव फरल में बनाई जा रही फल्गु तीर्थ को जोड़ने वाली सड़क। संवाद
पूंडरी। ऐतिहासिक एवं प्राचीन गांव फरल स्थित विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 10 वर्षों से बदहाल इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही थी। पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग सड़क को अपने अधीन नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से किनारा करते रहे जिससे ग्रामीणों और दूर-दराज से फल्गु तीर्थ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले विधायक सतपाल जांबा के प्रयासों से सड़क मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आई जिसके बाद इसके निर्माण की उम्मीद जगी थी।
हालांकि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार ने पहले दूसरी सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया, जबकि यह सड़क लंबे समय तक बदहाल रही। ग्रामीण नवीन, बिट्टू, रोहतास, पूर्ण, रामगोपाल, कंवरपाल, नितेश, हिमांशू और मलकीत ने बताया कि यह सड़क फरल गांव और फल्गु तीर्थ के साथ-साथ कौल व धेरडू गांवों को भी जोड़ती है। इसी सड़क पर पीएम श्री राजकीय कन्या सेकेंडरी स्कूल भी स्थित है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा साथ लगते जोहड़ में बह चुका है जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो गया था।
18 फीट सड़क बनाए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पहले 23 फीट चौड़ी सीसी सड़क बनाए जाने की जानकारी दी गई थी लेकिन मौके पर करीब 18 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जोहड़ की ओर रिटेनिंग वाल नहीं बनाए जाने के लिए भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। ग्रामीणों ने मामले को विधायक सतपाल जांबा के संज्ञान में पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार विधायक ने उन्हें 22 फीट चौड़ी सड़क बनाए जाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद फल्गु तीर्थ तक श्रद्धालुओं का पहुंचना आसान होगा। साथ ही स्कूल में आने-जाने वाली छात्राओं और आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।