{"_id":"67d87f70a5f8cb01dc0ebfc2","slug":"constitution-of-a-screening-committee-for-shortlisting-videos-kaithal-news-c-18-1-knl1004-604120-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वीडियो छंटनी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वीडियो छंटनी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन
Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद के लिए कैथल और करनाल के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों एवं युवाओं की ओर से अपलोड किए गए एक मिनट के वीडियो की छंटनी करने का कार्य शुरू किया गया। इसके लिए जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है।
इस कमेटी करनाल जिले के लिए आरकेएसडी कॉलेज से डॉ. अशोक अत्री, राजकीय महाविद्यालय कैथल से डॉ. अभिषेक गोयल और राजकीय कन्या कॉलेज चीका से डॉ. मीनाक्षी और कैथल के लिए डॉ. दीपा भार्गव, डॉ. नवप्रीत कौर और डॉ. वंदना खांची को निर्णायक मंडल के तौर पर जिम्मेदारी दी गई।
गौरतलब है कि यह काम संसदीय कार्य मंत्रालय ने अपने युवा संसद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए किया है। इसके ज़रिए युवाओं को संसदीय शैली की बहस, चर्चा, और फ़ैसला लेने की प्रक्रियाओं में शामिल होने का मौका मिलता है। इस कार्यक्रम के लिए एक विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक विरेंद्र खटकड़ ने बताया कि दोनों जिलों से 75-75 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो बाद में जिला स्तर पर एक राष्ट्र, एक चुनाव, विकसित भारत की राह विषय पर तीन मिनट तक अपने विचार रखेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि 22 मार्च को करनाल जिले के प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे और 23 मार्च को कैथल जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे। कुल 150 चयनित प्रतिभागियों में से 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किए जाएंगे।