फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Constitution is the guide of harmony: Dr. Pal

समरसता का मार्गदर्शक है संविधान : डॉ. पाल

Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Constitution is the guide of harmony: Dr. Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर आईजीएन काॅलेज लाडवा के प्राचार्य डा. कुशल पाल ने कहा कि भारतीय संविधान

ने शिरकत की। उन्होंने भारतीय संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की दिशा में सशक्त मार्गदर्शक ।

उन्होंने इसके महत्व को आधुनिक संदर्भों में रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो समय के साथ न केवल प्रासंगिक बना है, बल्कि समाज के बदलते परिदृश्य के साथ तालमेल भी रखता है। मंच संचालन डाॅ. ममता रानी व डाॅ. अमनदीप ने किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने अपने व्याख्यान में भारतीय संविधान को एक अद्वितीय, प्रगतिशील और लचीले दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समय-समय पर बदलावों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के अधिकारों और कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें एकजुट रखने वाला सेतु है, जो विविधता में एकता का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने संविधान की विभिन्न विशेषताओं और इसके विकासवादी स्वरूप पर भी प्रकाश डाला। कई अन्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed