{"_id":"678aa56ec70db0b8e40ea7e4","slug":"constitution-gives-the-right-to-equality-sdm-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126671-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान देता है समानता का अधिकार : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान देता है समानता का अधिकार : एसडीएम
विज्ञापन
13-कैथल। जिला सचिवालय के सभागार में एसडीएम अजय सिंह, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई संविधान
- फोटो : प्रशासन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैथल के एसडीएम अजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समानता और स्वतंत्रता का समान अधिकार देता है। यह सब इसकी प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से लिखा गया है। भारतीय संविधान में लिखे एक एक शब्द को ध्यान से समझना चाहिए। भारत का संविधान बहुत ही अनोखा है जो हमारे अंदर ज्ञान के दीप को हमेशा प्रज्जवलित रखता है।
इसके अलावा जिला के सभी कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों, विश्वविद्यालयों व ग्राम पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इसमें न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प की शपथ दिलाई। कहा कि देश में संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसे बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। यह निर्णय हमारे लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्घांतों तथा संवैधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है।
जो संविधान दिवस 26 नवंबर 2024 से शुरू हो चुका है। ये समारोह हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम पर आधारित मनाया जा रहा है। संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्ेश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना और इसमें निहित मूल्यों को दोहराते हुए संविधान के निर्माताओं का सम्मान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यालयों में और समाज में किसी के साथ जाति धर्म आदि के आधार पर कोई भेदभाव न करें और सभी मिलकर समाज एवं देश की तरक्की के लिए अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह, डीआईपीआरओ नसीब सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।