फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congressmen fighting for selfishness: Dr. Ashok Tanwar

स्वार्थ के लिए लड़ रहे कांग्रेसी : डॉ. अशोक तंवर

Mon, 11 Sep 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Sep 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Congressmen fighting for selfishness: Dr. Ashok Tanwar
गुहला/चीका। आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जबरदस्त जीत दर्ज कर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। इंडिया गठबंधन देश को जोडऩे का काम कर रहा है, जबकि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने में लगी हुई है। मणिपुर व नूंह में आग लगाने की भाजपा की नीति को पूरे देश ने देखा है। ये विचार आप आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने चीका अनाज में आप पार्टी ज्वाइन करने के लिए बुलाई गई जनसभा में कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जहां जनता के हकों की आवाज उठानी थी, वहां वे अपने स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अशोक तंवर ने कहा कि हालांकि आप पार्टी लोकसभा की सभी दस सीटों व विधान सभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा का विकल्प कांग्रेस नहीं, बल्कि आप पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर सर्किल स्तर तक चार हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा की है व 15 अक्टूबर तक गांव में समितियों का गठन कर दिया जाएगा। इससे पहले आज की जनसभा के संयोजक व आप पार्टी ज्वाइन कर रहे एसआई रमेश ढांडा ने डॉ. अशोक तंवर व प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी जनता को सुविधाएं देने और विकास को प्राथमिकता देती है। सभा को रमेश ढांडा, जिला प्रधान गज्जन सिंह, राकेश खानपुर, सतबीर गोयत, कुलभूषण शर्मा, सुमित हिंदुस्तानी, जगजीत सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जयप्रकाश, भागल,शेर सिंह, जसबीर सिंह, धर्मपाल, केवल दास, रोशन पीडल, नरेश पीडल, बल्ली पीडल, कृष्ण नंबरदार सहित लगभग पचास युवाओं ने आप पार्टी का झाड़ू थामा। कार्यक्रम में अनाजमंडी प्रधान सतपाल जैन, किसान सेल के जिला प्रधान कर्मजीत अंटाल, अशोक वर्मा, मालविंद्र धालीवाल, शमशेर मान, गिल जगतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed