{"_id":"69937d2c4a59ac33bc052ac8","slug":"congress-workers-protested-against-the-government-kaithal-news-c-18-1-knl1004-847545-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आठ महीनों से अधूरी अंधली-खरकां सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आठ महीनों से अधूरी अंधली-खरकां सड़क
Tue, 17 Feb 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंधली से खरकां जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पिछले आठ महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग ने सड़क पर केवल मिट्टी और रोड़ा डालकर कार्य को बीच में ही छोड़ दिया है। अधूरे निर्माण के कारण सड़क की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई है।
बारिश के मौसम में सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे मार्ग अत्यंत खतरनाक हो जाता है। यह सड़क बाबलदान से होते हुए पंजाब को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिनमें स्कूल बसें, दुपहिया वाहन तथा ग्रामीणों के निजी वाहन शामिल हैं।
सड़क पर लगातार उड़ती धूल के कारण वाहन चालकों को सामने का दृश्य स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डाली गई मिट्टी और रोड़े अब फिसलन का कारण बन रहे हैं। कई बार बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन
सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। इस दौरान आवागमन अधिक रहता है और धूल के गुबार के कारण दृश्यता कम हो जाती है। पैदल चलने वाले लोगों को भी खराब सड़क और उड़ती धूल के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण कुलविंदर, सुरेश और रवि ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पिछले सात से आठ महीनों से बंद पड़ा है और तब से किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर निरीक्षण नहीं किया।
उनका कहना है कि अधूरे निर्माण के कारण सड़क पहले से भी अधिक जर्जर हो गई है। आसपास के गांवों के लोगों को स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कर इसे पूर्ण किया जाए। साथ ही प्रशासन से अपील
की है कि सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू कराई जाए, ताकि यातायात सुचारू
रूप से चल सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके।