फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress will win elections in the state with unity: Bhana

प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता से जीतेगी चुनाव : भाणा

Tue, 16 Jul 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Congress will win elections in the state with unity: Bhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी हलके के प्रत्येक गांव में 36 बिरादरी के लोगों द्वारा मिल रहे आशीर्वाद व जनसमर्थन के बल पर पूंडरी में इस बार कांग्रेस पार्टी का रिकॉर्ड कायम होगा। क्योंकि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनके हितों की रक्षा व प्रदेश का चहुंमुखी विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उक्त शब्द पूर्व कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी सतबीर भाणा ने क़स्बा पूंडरी में ईशम सिंह रंगा के निवास पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कहे।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता ही उनकी असली पूंजी है। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं कहा कि कांग्रेस पार्टी की जन हितैषी व जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रदेश विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा था। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा ने झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल कर लगातार 10 वर्षों में प्रदेश में बेरोज़गारी व भय का माहौल बना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों ने प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। हलके के लोगों के सहयोग से व कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय नेता एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के आशीर्वाद से पूंडरी की सीट रिकार्ड मतों से जीत कर कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में सामाजिक तानाबाना हर हाल में कायम रखा जाएगा। जो भाई आज उनके प्रति विश्वास व आस्था प्रकट कर रहे हैं। उन भाइयों के विश्वास पर खरा उतरने का वायदा भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed