{"_id":"655918b0df6c5965a5084ba4","slug":"congress-will-perform-well-in-the-elections-being-held-in-five-states-deependra-kaithal-news-c-245-1-kht1001-7312-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन : दीपेंद्र
Sun, 19 Nov 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। करोड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम पंडित कंवरपाल करोड़ा के फार्म हाउस पर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा कि इससे पहले कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था, जहां कांग्रेस पार्टी की टक्कर भाजपा से थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अहंकारी और भ्रष्टाचारी नीतियों से लोग दुखी हैं। भाजपा सरकार ने हरियाणा के नौजवानों का भविष्य चौपट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
आज हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हरियाणा की भाजपा सरकार न तो बड़े उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार दे पाई और न ही सरकारी क्षेत्र में नौकरियां दे पाई। आज हरियाणा का नौजवान अपनी संपत्ति बेचकर विदेश की तरफ पलायन कर रहे हैं और जो बचे हैं वह अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। कांग्रेस में मतभेद के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि जितना मतभेद भाजपा और जजपा में है उतना मतभेद शायद कहीं भी नहीं है, क्योंकि अब तक तो यह भी तय नहीं है कौन उचाना से लड़ेगा।