{"_id":"662d92ac14af61cade0b7bd5","slug":"congress-wants-to-make-only-one-particular-religion-obc-manohar-lal-kaithal-news-c-245-1-kht1001-114971-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस केवल एक विशेष धर्म को ही ओबीसी बनाना चाहती है : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस केवल एक विशेष धर्म को ही ओबीसी बनाना चाहती है : मनोहर लाल
विज्ञापन
कैथल। शहर के चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक धर्म विशेष को ओबीसी बनाना चाहती है, जबकि भाजपा ने हर वर्ग के गरीबों के लिए कार्य किया है। कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा से कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।
पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है, इसलिए हमें इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बौखलाहट है। कारण कि जो काम वे 60 साल में नहीं कर सके, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कर दिखाया है।
1970 के बाद अब फिर से कांग्रेस वही गरीबी हटाओ की बात कर रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 20 करोड़ लोगों को बीपीएल से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि देशहित के लिए जब भी कोई बात आई तो कांग्रेस चुप रही। वह इसलिए चुप रही, क्योंकि उन्हें भय था कि चुप नहीं रहे तो वोट बैंक खत्म हो जाएगा। इस मौके पर मंत्री सुभाष सुधा, कंवर पाल गुर्जर, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा विधायक लीला राम, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग, सुरेश गर्ग आदि नेता मौजूद थे।