{"_id":"69bc4e1aea7ba0e4750352a6","slug":"congress-should-reveal-the-name-of-the-fifth-mla-badauli-kaithal-news-c-18-1-knl1004-868646-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बताए पांचवें विधायक का नाम : बडौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बताए पांचवें विधायक का नाम : बडौली
Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उस विधायक का नाम सार्वजनिक करना चाहिए, जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। बडौली पूंडरी में उमेश शर्मा के प्रतिष्ठान पद्माक्षी रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत
कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को पार्टी ने एजेंट बनाकर केबिन में बिठाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई थी, जिनमें से चार के नाम सार्वजनिक हो चुके हैं, लेकिन एक विधायक का नाम अब तक उजागर नहीं किया गया। बडौली ने सवाल उठाया कि क्या वह विधायक इतना प्रभावशाली है कि उसका नाम छिपाया जा रहा है। कांग्रेस को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही बडौली ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विपक्ष जनता को गुमराह करता है, जबकि भाजपा ने प्रदेश में भाई-
भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने का कार्य किया है। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, वरिष्ठ नेता अशोक
गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान और मंडल अध्यक्ष मनोज राणा मौजूद रहे।