फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress doing politics in the name of minorities: Indresh

अल्पसंख्यकों के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति : इंद्रेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress doing politics in the name of minorities: Indresh
Congress doing politics in the name of minorities: Indresh - फोटो : Kaithal
कैथल। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी गलतियों के कारण खत्म होने के कगार पर है। कांग्रेस की कई नीतियां गलत रहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश में अल्पसंख्यकों के नाम पर केवल राजनीति की है। यही पार्टी दूसरे देशों में अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे अत्याचारों पर चुप रही, जिसका खामियाजा अब यह पार्टी भुगत रही है। उनके अनुसार भारत में कट्टरता और हिंसा की कोई जगह नहीं है, जो भी लोग कट्टरता व हिंसा में लगे हुए हैं, उन्हें मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन

इंद्रेश कुमार बुधवार को अपने भाई व भाजपा नेता अरुण सर्राफ के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भी प्रतिभागिता होगी। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के विषय पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

उनके अनुसार आज भारत सुपर ताकत बनने की दिशा में अग्रसर है। भारत की ओर दुनिया देख रही है। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो विश्व को शांति के मार्ग पर ले जा सकता है। देश आज जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिनकी बदौलत यह आजादी मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सम्मान देने का काम किया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश के मुसलमानों को एकजुट करना मुश्किल काम था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें कामयाबी मिल रही है। आज मुस्लिम समुदाय खुद ही कट्टरता और हिंसा की पैरवी करने वालों के अपने ही लोगों के विरोध में खड़ा हो रहा है। उनके साथ अरुण सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed