{"_id":"68a8c8412bdc69c9990fbe48","slug":"concern-expressed-over-falling-sex-ratio-kaithal-news-c-18-1-knl1004-721282-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता
Sat, 23 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जवाहर पार्क में शुक्रवार को कन्या भ्रूण हत्या के गिरते लिंगानुपात में सुधार को लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सुरेश उचाना ने यह चिंता का विषय है। समाज में कन्या भ्रूण हत्या अनेक कुरीतियों व बुराइयों को जन्म देती है। रूढ़िवादी सोच व अंध विश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। घरेलू हिंसा भी बढ़ रही है। छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं की तो बाढ़ सी आ रही है। आशा वर्कर यूनियन ने यह बीड़ा उठाया है व इसके लिए जन जागरण अभियान जत्थे जिलों में एक सितंबर से 25 सितंबर तक सघन अभियान चलाएंगे व 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र में ज्ञापन सौंपेगे। संवाद