{"_id":"60ef34498ebc3e6e1e726c04","slug":"computer-fire-due-to-short-circuit-in-property-tax-branch-of-np-kaithal-news-knl76497164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की संपत्ति कर शाखा में शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की संपत्ति कर शाखा में शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर में लगी आग
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय की संपत्ति कर शाखा में रखे कंप्यूटर में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण शाखा के पूरे कमरे में धुआं ही धुआं जमा हो गया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को आग लगने की सूचना दी, लेकिन गाड़ी पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, केवल एक कंप्यूटर ही जलने पाया। घटना बुधवार को करीब डेढ़ बजे दोपहर की है।
कर्मचारियों ने बताया कि इस कंप्यूटर में संपत्ति कर से संबंधित फाइलों का रिकॉर्ड था, जिसमें यह जानकारी थी कि कौन सी फाइल कार्यालय में कब आई और इस समय किस अधिकारी के पास है। उन्होंने यह भी बताया कि कंप्यूटर के पास ही कर से संबंधित फाइलें भी रखी हुई थी। अगर वे फाइलें जल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग ज्यादा बढऩे से पहले ही उन्होंने इस पर काबू पा लिया।
नगर परिषद के ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी नप कार्यालय में बुला ली गई। एक कंप्यूटर जला है, बाकि सारा सामान सुरक्षित बच गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट रहा है। कर्मचारियों द्वारा खुद ही आग पर काबू पा लिया गया।