फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Completion of training of master trainers

Kaithal News: मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का समापन

Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Completion of training of master trainers

विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग ने कक्षा दो और तीन के सभी विद्यार्थियों के आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान का आकलन करने हेतु जनगणना आधारित समूहीकरण अभ्यास आयोजित किया है। इस अभ्यास से बच्चों की वास्तविक क्षमता का मूल्यांकन कर उपचारात्मक योजना तैयार की जाएगी।

इस तैयारी के तहत डाइट कैथल में जिले के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुमारी स्तुति और आयुषी ने 16 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन और 46 असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर को प्रशिक्षित किया। डाइट स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले में 15 सितंबर को साक्षरता मूल्यांकन और 16 सितंबर को संख्यात्मक मूल्यांकन आयोजित होंगे। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर संबंधित सभी पीजीटी व टीजीटी शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर ऐप पर क्लस्टर स्तर पर 9 से 12 सितंबर तक प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला निपुण समन्वयक ने बताया कि आकलनकर्ता विद्यार्थियों का परीक्षण कर उनकी रिपोर्ट के आधार पर क्षमता स्तर अनुसार वर्गीकरण करेंगे और संबंधित कक्षा अध्यापक को नोट करवाएंगे। मूल्यांकन की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed