{"_id":"65493eadd4d6de123f0f623b","slug":"complaint-to-the-police-for-harvesting-raw-paddy-from-a-contract-farm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-258779-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठेके पर लिए खेत से कच्ची धान की फसल काटने की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठेके पर लिए खेत से कच्ची धान की फसल काटने की पुलिस से शिकायत
Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। ठेके पर लिए खेत में खड़ी धान की फसल को जबरदस्ती काटने को लेकर किसान ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कलायत निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गांव खरक पांडवा निवासी राजबीर की छह एकड़ भूमि ठेके पर ले उसमें धान की फसल लगाई हुई है। सोमवार को करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि कोई उनके ठेके पर ली गई जमीन में खड़ी धान की फसल को कटवा रहा है। वे लोग भाग कर खेत में पहुंचे तो देखा की चेन वाली छोटी कंबाइन व छोटा हाथी वाहन मौके पर मौजूद था।
गांव खरक पांडवा निवासी दंपत्ति उनकी फसल को कटवा रहे हैं। उन्होंने तत्काल इस बारे मेंकलायत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हो रहे कटाई कार्य को रुकवा दिया। सुरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने तो ठेके पर भूमि लेकर खेती की है। जो नुकसान उन्हें हुआ है उसकी भरपाई करवाई जाए। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।