फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   committee

निर्यातक से बकाया वसूली को मंडी कमेटी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
committee
नई व पुरानी अनाज मंडियों के एक निर्यातक से लगभग 40 करोड़ की रिकवरी के लिए नई अनाज मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आढ़तियों की एक बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि आढ़तियों की सहमति के बाद अब एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो उस निर्यातक परिवार से बात करेगी, जिसकी ओर यह राशि बकाया है। यदि इसके बावजूद रिकवरी के संबंध में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो आढ़ती इस निर्यातक परिवार का बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन

बैठक में विचार किया गया कि लेखराज एंड संस की तरफ दोनों अनाज मंडियों के करीब 300 आढ़तियों का लगभग 40 करोड़ रुपया पिछले कई वर्षों से बकाया है। संबंधित फर्म की कैथल में प्रसिद्ध निर्यातक के नाम पर एक पहचान थी। इस परिवार से लेन देन व व्यापारिक संबंध समाप्त करने के लिए दोनों मंडियों में एक रजिस्टर भेजकर आढ़तियों के हस्ताक्षर करवाए गए। इस रजिस्टर में लगभग सभी आढ़तियों ने अपने हस्ताक्षर करने के बाद यह बैठक बुलाई गई। जहां पर एक कमेटी का गठन किया गया और यह कमेटी इस परिवार से संपर्क करेगी। यदि इस परिवार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया तो इस परिवार से व्यापारिक संबंध समाप्त कर दिये जायेंगे। इस अवसर पर मंडी प्रधान कृष्ण धमितल, जिला मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला, पुरानी मंडी प्रधान श्याम बहादुर, जगदीश, श्यामलाल नोच, पवन बंसल, प्रीतिपाल कालड़ा, सत नारायण शर्मा सहित सैंकड़ों आढ़ती मौजूद थे।
विज्ञापन

ये बनाये गये कमेटी के सदस्य: जिला अनाज मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला, नई अनाज मंडी प्रधान कृष्ण मितल, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम बहादुर, राम निवास पूर्व चेयरमैन नगर परिषद्, ईश्वर जैन, सत नारायण शर्मा, चंद्रभान किठानियां, रामभज मितल, देवेन्द्र सिंगला, श्याम लाल सरपंच नोच, सतीश जैन, धर्मपाल कठवाड़, कृष्ण चंदाना, राजेन्द्र खुराना, रामफल मितल, सुरेन्द्र सरदाना, प्रितीपाल कालड़ा, अमित शोरेवाला, सुरेश चौधरी को बातचीत के लिए कमेटी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed