फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Commission agents flee after selling wheat, accused of fraud of Rs 10 crore

Kaithal News: गेहूं की बिक्री कर भागे दो आढ़तीस 10 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Commission agents flee after selling wheat, accused of fraud of Rs 10 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई अनाज मंडी की तीन फर्में बुधवार को करीब 40 से 50 किसानों की गेहूं की फसल के करीब 10 करोड़ रुपये रुपये लेकर भाग गईं। दी शिकायत में बताया गया कि आरोपी आढ़तियों ने बिना जे-फार्म भरे ही उनके पास आए गेहूं को सीधा निजी एजेंसी को बेच दिया और रुपये हड़प लिए। इसके बाद किसानों ने रोष स्वरूप आढ़तियों की दुकान पर धरना दिया और रोष जताया।

इन आढ़तियों ने बुधवार की सुबह किसानों को उनकी गेहूं की फसल के रुपये देने के लिए अपने बुलाया था, लेकिन किसानों के आने से पहले ही ये आढ़ती भाग निकले। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे नाराज किसानों ने गुस्सा जताकर प्रदर्शन किया। साथ ही इन आढ़तियों के खिलाफ नई अनाज मंडी में धोखाधड़ी की शिकायत दी है। धोखाधड़ी के शिकार हुए अधिकतर किसान चंदाना और प्यौदा गांव व इसके आस-पास के क्षेत्र में है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, ये आढ़ती किसी किसान के 35 लाख तो किसी के आठ से 10 लाख रुपये लेकर भागे हैं। इस मामले में इन आरोपी आढ़तियों पर करीब 10 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप किसानों ने लगाया है। नाराज किसानों ने प्रशासन से आढ़तियों की तलाश कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान किसानों के समर्थन में कुछ संगठन भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता होशियार गिल ने बताया कि देवीदयाल और रजत कुमार ट्रेडिंग कंपनी से शीशपाल व ऋषिपाल और केशव ट्रेडिंग कंपनी के आढ़तियों ने आई-फार्म तो भरा, लेकिन जे-फार्म नहीं भरा। इसके बाद वे निजी एजेंसी को किसानों का गेहूं बेचकर भाग गए। इसके साथ ही कई किसानों की पिछली फसल के रुपये भी आढ़तियों ने देने थे। वहीं, कुछ ऐसे किसान भी थे, जिन्होंने अपनी जमीन बेची और आढ़ती को यह रुपये कुछ समय के लिए प्रयोग करने के लिए दिए। अब ये आढ़ती इन किसानों की जमीन के रुपये भी ले गए हैं।
ऐसे की गई किसानों के साथ धोखाधड़ी
किसान नेता होशियार गिल ने बताया कि गेहूं बेचने के लिए आढ़ती को आई फार्म और जे-फार्म भरना होता है। आई-फार्म आढ़ती एसोसिएशन की सोसाइटी के पास भेजा जाता है। जे-फार्म भरने के बाद आढ़ती को उसकी कमीशन मिलती है। गेहूं बिक्री का रुपये सीधा आढ़तियों के खाते में जाता है। इन आरोपी आढ़तियों ने आई-फार्म तो भर दिया, लेकिन यह फार्म भरने के बाद सीधा ही निजी एजेंसी को गेहूंं बेच दिया जबकि इसका रुपये स्वयं ले लिए।

इन किसानों से की गई धोखाधड़ी ः रजत डोहर, मेजर सिंह, डोहर, गोपाल प्यौदा, कृष्ण कुमार प्यौदा, सुरेंद्र प्यौदा, कृष्ण किच्छाना, रणधीर खुराना, सुरेश हरसौला, नरेश प्यौदा, नानू राम प्यौदा, बलजीत प्यौदा, दलबीर प्यौदा, रामफल प्यौदा, सलिंद्र प्यौदा आदि।


किसानों की ओर से जानकारी मिली थी कि तीन फर्म उनके लाखों रुपये लेकर भाग गई है। इसके बाद किसानों से बातचीत की गई है। इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -नरेंद्र ढुल, मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed