फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Combine and car collision, one resident of Ponta Saheb died

Kaithal News: कंबाइन व कार की टक्कर, पोंटा साहब निवासी एक की मौत

Mon, 24 Apr 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Combine and car collision, one resident of Ponta Saheb died
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर हुई कंबाइन और कार की टक्कर में कार में सवार हिमाचल के पोंटासाहब निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहब के सब्जी मंडी शमशेरपुर निवासी दिनेश ने कहा कि वह दिहाड़ी पर चालक का काम करता है। वह पोंटा साहब निवासी रवि गुप्ता के परिवार के साथ कई बार उनकी गाड़ी लेकर जाता रहता था। 21 अप्रैल को रवि गुप्ता ने उसे कहा कि दो-तीन दिन के लिए साथ चलना है। उन्हें हांसी जाना है। वह 22 अप्रैल को रवि, उनकी पत्नी इंदू व उनके दो बच्चों को लेकर हांसी के लिए चला था। रास्ते में रायपुर रानी पंचकूला से रवि गुप्ता के ससुर प्रदीप कुमार, उनकी सास, उनका साला यश व यश का एक बच्चा भी शादी में जाने के लिए बैठे थे। वे शादी में समय पर पहुंच गए। रविवार 23 अप्रैल को शादी से वापस जा रहे थे। क्योड़क के निकट पहुंचने पर पिहोवा की ओर से एक कंबाइन चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर से कार एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा गाड़ी में पीछे कडंक्टर साइड की सीट पर बैठे रवि गुप्ता को ज्यादा चोट लगी। कंबाइन का चालक अपनी कंबाइन मौके पर छोड़कर भाग गया। उसने मौके पर कंबाइन का नंबर नोट किया। बाद में इलाज के लिए रवि को अस्पताल पहुंचाया, जहां रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा कंबाइन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed