फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   college election, registrar, colegiam accept, kaithal

आरकेएसडी कॉलेज समिति के चुनाव ः रजिस्ट्रार ने दी कॉलेजियम को मंजूरी

Tue, 06 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 06 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
college election, registrar, colegiam accept, kaithal
आरकेएसडी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लंबे समय से चर्चित एवं प्रतिक्षित आरकेएसडी कॉलेज समिति के चुनाव को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। फर्म सोसाइटीज विभाग के रजिस्ट्रार ने कॉलेज प्रबंधक समिति के चुनाव के लिए बनाए गए कॉलेजियम को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब चुनाव की अनुमति मिलने के बाद शेड्यूल जारी होना बाकी है। प्रशासक एवं एसडीएम का कहना है कि जैसे ही चुनाव की अनुमति आएगी, उसी अनुसार शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विदित रहे कि करीब साल भर पहले आरकेएसडी कॉलेज में प्रबंधक समिति के चुनाव समय पर न होने के चलते सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया था। प्रशासक की नियुक्ति एक साल में समिति के चुनाव करवाने के लिए हुई थी। लेकिन एक साल की अवधि के बावजूद अगस्त माह की शुरुआत तक चुनाव नहीं हो पाया। जिस पर एसडीएम एवं प्रशासक मनदीप कौर को चुनाव तक बतौर प्रशासक एक्सटेंशन मिल गई। इससे पूर्व ही एसडीएम ने कॉलेजियम को लेकर लगाई गई आपत्तियों को दूर करते हुए विभाग को अप्रूवल के लिए भेज दिया था। हालांकि पूर्व प्रबंधक समिति द्वारा भी कॉलेजियम तैयार किए गए थे। लेकिन बाद में इस संबंध में आई शिकायतों एवं आपत्तियों के कारण इसकी अप्रूवल ही अटकी हुई थी।
विज्ञापन


अब विभाग ने 3714 वोटर लिस्ट में से बनाए गए कॉलेजियम को मंजूरी दे दी है। राज्य रजिस्ट्रार की ओर से जारी पत्र में इस संबंध में जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी, कॉलेज प्रशासक सहित कॉलेज प्रबंधक समिति की मुख्य राष्ट्रीय विद्या समिति को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कॉलेजियम को पास कर विभाग को अप्रूवल के लिए भेजा गया था। जिस पर सभी तरह की आपत्तियां भी दूर कर दी गई थी। अब विभाग ने 21 कॉलेजियम को मंजूरी दे दी है। इस आशय के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। चुनाव को लेकर जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। जैसे ही अनुमति मिलेगी, उसी अनुसार शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
मनदीप कौर, एसडीएम एवं कॉलेज प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed