फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold weather will prevail in the new year as well, fog and cold wave continue.

Kaithal News: नए साल में भी हावी रहेगी ठंड, कोहरा-शीतलहर जारी

Sun, 28 Dec 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cold weather will prevail in the new year as well, fog and cold wave continue.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर और रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल में ठंड ऐसे ही हावी रहेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर है। 31 तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान और गिर गया। बीते दिन 7.6 के मुकाबले यह शनिवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति नए साल तक बनी रह सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिले में अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कंपकंपी बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तक हल्की धुंध छाई रही, इसके बाद दोपहर में धूप खिली। हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठंडक बनी रही। इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वातावरण में ठंडक घुल गई और कोहरे की स्थिति बनी रही। इससे पहले बुधवार को खिली धूप का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया था। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक घना कोहरा रहने के ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। इससे सुबह और शाम वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम ः मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने और हवाएं धीमी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 30 दिसंबर से एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर बदलाव आएगा। वहीं 31 दिसंबर को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बूंदाबांदी हो सकती है। अब तक जिले के लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन 31 दिसंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल में बूंदाबांदी के साथ हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जिले में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इसका मतलब है कि आम लोग सावधान होकर घर से निकले।

एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। नमी के कारण सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। शुष्क उत्तर-पश्चिमी तेज हवाएं चलने पर कोहरा छंट जाता है और रात के तापमान में गिरावट आ जाती है। विक्षोभों के बीच अंतराल कम होने के कारण ठंड के तेवर भी बदल रहे हैं। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed