फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold wave increased the problem, in the evening the cold increased due to the clouds in the sky

शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, शाम को आसमान में छाए बादलों से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased the problem, in the evening the cold increased due to the clouds in the sky
कैथल। सर्दी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शीतलहर भी लोगों को सताने लगी है। कोहरे से भी स्थिति बिगड़ रही है। सोमवार को सुबह के समय कोहरे से राहत मिली है। परंतु सुबह व सायं के समय शीत लहर ने ठंड बढ़ाई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह तक कभी कोहरा तो कभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सोमवार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सप्ताह से ही सुबह के समय कोहरा छा रहा है। परंतु सोमवार सुबह कोहरा हट गया। सोमवार को कोहरा नहीं छाया परंतु शाम के समय आसमान में बादल छा गए, जिससे ठंड और अधिक बढ़ी। वहीं, शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। जिससे सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को कोहरा नहीं छाया। परंतु शीतलहर चलने और बादल छाए रहने से कारण ठंड बढ़ी है। इस मौसम में गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा, वहीं पांच जनवरी से बारिश की संभावना है, जो आगामी कई दिन तक जारी रह सकती है। इससे गेहूं की फसलों को फायदा होगा। यदि अधिक बारिश हुई तो सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed