फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold wave hits with chilly winds, minimum temperature drops

Kaithal News: ठंडी हवा से शीतलहर की दस्तक, न्यूनतम तापमान गिरा

Sun, 07 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cold wave hits with chilly winds, minimum temperature drops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ठंड की शुरुआत होते ही शीतलहर ने दस्तक दे दी है। शनिवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। मौसम में बदलाव के कारण धूप का असर कम रहा और न्यूनतम तापमान मात्र 7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 18.7 डिग्री दर्ज किया गया।

सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ते ही खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी में भी तेजी आई है। चिकित्सकों ने इस मौसम में बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। तापमान में रोजाना गिरावट जारी है, जिससे लोगों को सामान्य कार्यों में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के बावजूद जिले में प्रदूषण का स्तर कम रहा; अधिकतम एक्यूआई 138 दर्ज किया गया, जो सामान्य है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। हवा की दिशा बार-बार बदल सकती है और हवाएं धीमी गति से चलेंगी। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ अलसुबह धुंध भी रह सकती है। उन्होंने कहा कि शीतलहर से गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है। ठंडे तापमान और कम नमी से फसल की वृद्धि में मदद मिलेगी, जिससे किसानों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा।


10 तक मौसम रहेगा खुश्क

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 दिसंबर तक मौसम सामान्यतः खुश्क रहेगा। उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दक्षिणी हवाओं से हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और कोहरा भी छाएगा। पिछले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए शीतलहर यानि ठंडे दिन की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed