फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold increased due to strong wind, peas are not producing grains due to cold, mustard also gets damaged

Kaithal News: तेज हवा से बढ़ी ठंड, सर्दी से मटर में नहीं बन रहा दाना, सरसों को भी नुकसान

Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to strong wind, peas are not producing grains due to cold, mustard also gets damaged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बीते दो दिन तेज धूप निकलने के बाद रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा गया और दिनभर तेज हवाएं चली। आसमान में बादल छाए रहने के चलते दिनभर धूप नहीं निकली। पूरा दिन पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली।
धूप न निकलने से दिनभर लोगों के हाथ पांव ठंडे रहे। दोपहिया वाहनों की भी ठंड के चलते रफ्तार कम रही। दोपहर को एक बजे हवाओं के चलते कोहरा तो छट गया, लेकिन हवाओं के चलते ठंड का प्रभाव जारी रहा। वहीं बादल छाए रहे के चलते तापमान स्थिर रहा। ठंड के चलते अगैती फसलों की बिजाई में देरी हो सकती है और मटर की फसलों में दाना नहीं बन पा रहा।
विज्ञापन


बीते दो दिन से तेज धूप निकल रही थी, जिससे दोपहर के समय गर्मी का भी आभास होने लगा था। रविवार सुबह मौसम ने करवट ली और कोहरा छा गया। दिनभर हवाओं के चलते आमजन व दोपहिया वाहन चालकों को भी ठंड के चलते परेशानी हुई। दिन में कई बार धूप निकलने की स्थिति भी बनी, लेकिन बादलों के चलते धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में लोग अलाव व गर्म हीटर से दुकानदार सेंकते नजर आए। वहीं शाम होते होते एक बार फिर से कोहरा छाने लगा। शाम के समय लोग दुकानों व रेहड़ियों पर सूप पीते दिखाई दिए। किसान राजेश रहेजा, प्रदीप, महाबीर, रिंकू व गुरदयाल का कहना है कि अधिक ठंड होने के चलते सब्जियों की फसलें खराब होने लगी है। अधिक ठंड से मटर में दाना नहीं बन रहा और सरसों की फसलों को भी नुकसान है। दो-तीन दिन और धूप नहीं निकली तो फरवरी माह में अगैती खरबूजा की बिजाई नहीं कर सकेंगे।
खांसी, जुकाम, बुखार की ओपीडी बढ़ी
अधिक ठंड के चलते अस्पतालों में भी खांसी, जुकाम, बुखार की ओपीडी बढ़ रही है। ठंड के चलते छोटे बच्चों को अधिक परेशानी है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि मौसम परिवर्तनशील है। कभी अधिक तेज धूप निकलती है तो कभी ठंड अधिक होती है। तापमान में बदलाव होने के चलते शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे खांसी, जुकाम व बुखार हो रहा है। बच्चों को अधिक समय तक बाहर न घूमने दें और ठंडी चीजों का सेवन न कराएं।
एक फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। दो फरवरी से चार फरवरी तक आंशिक बादल और कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। गेहूं की फसलों में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। - डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।

कोहरे में यात्रा के दौरान बरतें सावधानी : डीसी

डीसी प्रशांत पंवार ने सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दृष्टिगत आमजन से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और अतिरिक्त सावधानी बरतने का लोगों से आह्वान किया है। डीसी ने कहा कि कोहरे में दृश्यता कम हो जाती है, जिससे हादसा होने का अंदेशा रहता है। अति जरूरी हो तो ही यात्रा करें। चालकों को आगे जाने वाले वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और फॉग लाइट व इंडीकेटर्स का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed