{"_id":"676b668381db06957c0d4108","slug":"cold-increased-due-to-rain-in-the-evening-kaithal-news-c-18-1-knl1004-546549-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शाम को बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शाम को बारिश से बढ़ी ठंड
Thu, 26 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोमवार के बाद मंगलवार की सुबह बादल छाए रहे लेकिन शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई। नतीजा, ठंड और तेज बढ़ गई। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर में बादल छाए और कभी धूप खिली। दोनों की आंखमिचौली पूरा दिन चलती रही। बादल छाने के बाद पूरा दिन धूप के दर्शन नहीं हुए।
शाम को फिर से बारिश की बूंदों ने सड़क पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी अगले एक दिन तक आसमान में बादल छाने के बाद बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि तेज बारिश नहीं होने की बात कही है। उधर, एक्यूआई भी कम हो गया और 150 से कम दर्ज किया गया।
वहीं, इस मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर, बारिश के बाद बाजार और गलियों में कीचड़ होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। बारिश के बाद बाजार की रौनक गायब हो गई। कई जगहों पर चौक चौराहों व नीची सड़कों पर कई जगह जलभराव दिखा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद