फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold in the morning and strong sunlight in the afternoon are deteriorating people's health.

Kaithal News: सुबह सर्दी, दोपहर को तेज धूप से बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and strong sunlight in the afternoon are deteriorating people's health.
कैथल। सुबह के समय सर्दी और दिन में तेज धूप से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह के समय लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं जबकि दोपहर के समय पंखे चलाने पड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अमरिंद्र ने बताया कि इस तरह का उतार-चढ़ाव वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं को जन्म दे रहा है। कृषि विभाग के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले एक हफ्ते में तापमान में और उछाल आने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण निकलने लगी धूप से तपिश महसूस की जा रही है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जो सामान्य से अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग दोहरे मौसम की मार झेल रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। दिन में पंखे की जरूरत महसूस हो रही है, जबकि रात और अलसुबह लोग कंबल या चादर का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन



सावधानी जरूरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने और मैदानी इलाकों में शुष्क हवाओं के चलते गर्मी समय से पहले दस्तक दे रही है। इस बदलते मौसम में खानपान और पहनावे के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। अचानक गर्म से ठंडे वातावरण में जाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed