फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM's rally canceled due to possible third wave of Corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के कारण सीएम की रैली रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
CM's rally canceled due to possible third wave of Corona
CM's rally canceled due to possible third wave of Corona - फोटो : Kaithal
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आगामी आठ जनवरी को कैथल में प्रस्तावित हरियाणा प्रगति रैली को कोविड नियमों के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने दी।
विज्ञापन

सेक्टर 19 में स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में अशोक गुर्जर ने कहा कि कोरोना नियमों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की आठ जनवरी को प्रस्तावित रैली को स्थगित कर दिया गया है। सरकार ने कोरोना नियमों की पालन के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालन करते हुए और कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने की दृष्टिगत यह रैली स्थगित की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया है। जो लोग कोरोना टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं, वे अपना टीका लगवाएं। ताकि कोरोना महामारी का मुकाबला किया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रवक्ता भीमसेन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed