फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM reached Kaithal: Said zero tolerance on corruption, ordered investigation regarding list of Patwaris

कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी: भ्रष्टाचार पर बोले जीरो टॉलरेंस, पटवारियों की सूची को लेकर जांच के आदेश

Sun, 19 Jan 2025 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Jan 2025 02:06 PM IST
सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं हैं। कहा कि नई कमेटी धार्मिक कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी।

विज्ञापन
CM reached Kaithal: Said zero tolerance on corruption, ordered investigation regarding list of Patwaris
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भ्रष्ट पटवारियों की संदिग्ध सूची पर बड़ा बयान दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पटवारियों की संदिग्ध सूची कहां से वायरल हुई है। इस पर सरकार की ओर से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए मामले में आगामी जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस संदर्भ में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा की गई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में गहन जांच कराई जाएगी, और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




बिना नाम लिए विपक्ष व सुरजेवाला पर किया कटाक्ष
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष और कांग्रेस नेता व सांसद रणदीप सुरजेवाला पर बिना नाम लिए ही खूब कटाक्ष किया। सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष में बैठे नेता खूब सपने ले रहे थे, लेकिन जनता ने उनकी एक भी न चली। हालांकि सीएम कैथल जिले में सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज न होने पर कार्यकर्ताओं को भविष्य में और अधिक मेहनत करने पर बल दिया। कहा कि कैथल जिले के एक नेता हैं, जो ट्विटर यानि एक्स पर एक्टिव रहते हैं। यह नेता भाजपा पर केवल कटाक्ष ही करते हैं। ये नेता भी जनता को बरगलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। परंतु उनकी एक भी नहीं चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं हैं। कहा कि नई कमेटी धार्मिक कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी। सैनी ने विश्वास जताया कि चुनकर आने वाले प्रतिनिधि धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। कहा कि यह कमेटी न सिर्फ धार्मिक गतिविधियों को बल देगी बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed