फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM meets family of Naik Pankaj Rana

Kaithal News: नायक पंकज राणा के परिजनों से मिले सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
CM meets family of Naik Pankaj Rana
21केएलटी49: दिवंगत सैनिक के पिता को सांत्वना देते मुख्यमंत्री नायब सैनी  संवाद 
कलायत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कलायत में नायक स्व. पंकज राणा के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात की और उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने सैनिक के पिता शमशेर, बड़े भाई रवि सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

भारतीय सेना में नायक पद पर तैनात पंकज राणा घर पर आए थे। इस दौरान सड़क हादसे में वह घायल हो गए और 9 सितंबर को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नायक पंकज 11 साल से भारतीय सेना की 51 इंजीनियरिंग रेजिमेंट श्रीनगर के द्रास सेक्टर में तैनात थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार गुर्जर, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, भाजपा नेता अजीत चहल, मुनीष शर्मा, जिला प्रशासन में डीसी प्रीति, एसपी करनाल गंगा राम पूनिया, एसडीएम अजय हुड्डा, जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed