फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM laid down his stick in Kurukshetra: Leela Ram

कुरुक्षेत्र में सीएम ने लठ गाड़ दिया : लीला राम

Wed, 03 Jul 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
CM laid down his stick in Kurukshetra: Leela Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में मंगलवार को आयोजित सरपंचों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणाओं पर विधायक लीलाराम ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह नायब सिंह सैनी ने लठ गाड़ दिया है। वह हर रोज जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि इतना ही नहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारी और शहर के सफाई कर्मचारियों के लिए वेतनमान में बढ़ोतरी करके उनका विशेष तोहफा देने का काम किया है।


विधायक लीलाराम ने कहा कि हरियाणा के इतिहास का यह पहला मुख्यमंत्री है, जो रात को दो बजे भी लोगों से मिलकर के उनको खाना खिला करके फिर सोता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरपंचों को काम करने के लिए 21 लाख तक की छूट देकर के उनको बहुत बड़ा तोहफा दिया है। विधायक ने कहा कि सरपंचों की यह मांग थी कि हमें 10 लाख तक काम करने का मौका दिया जाए। मुख्यमंत्री ने यह सीमा 21 लाख रुपये करके सरपंचों का दिल जीत लिया है। पंचायतों के रिकॉर्ड के रखरखाव के लिए कंप्यूटर रखे जायेंगे। उसके लिए सरकार जल्दी ही कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती करेगी। पंजीकृत ठेकेदार 50 लाख तक के काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर रामकुमार में नैन, मित्तल, मुकेश जैन, कृष्ण मित्तल, विकास कठवाड़, भाग सिंह खनोदा, सत्तू कठवाड़, सादा गुर्जर, कुशल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed