फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM gave a gift worth crores, development will gain momentum

Kaithal News: सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, विकास पकड़ेगा रफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
CM gave a gift worth crores, development will gain momentum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले के लोगों को 301 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी है। पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसका प्रसारण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीसी प्रशांत पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और परियोजनाओं का लोकार्पण किया। डीसी प्रशांत पंवार ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुल 20 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 51 करोड़ 96 लाख 93 हजार रुपये की चार परियोजनाओं का उद्घाटन व 249 करोड़ 36 लाख 87 हजार रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि इन विकास कार्यों से इंफ्रास्ट्रचर मजबूत होगा और जिलावासियों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़, कर्मवीर कौल, सुरेश संधू, आदित्य भारद्वाज, ज्योति सैनी, शक्ति सौदा, डीडीपीओ कंवर दमन, सीएमओ डॉ. रेनू चावला, डीआईओ दीपक खुराना, कार्यकारी अभियंता सतपाल, वरुण कंसल, नाराणदत, अरविंद रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन चार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
कैथल विधानसभा में 25 करोड़ 6 लाख 53 हजार रुपये की राशि से लोक निर्माण विभाग 21 सड़कों का कराएगा सुदृढ़ीकरण।
कैथल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैथल-खनौरी रोड (पेहवा चौक से संगतपुरा तक) का 10 करोड़ 11 लाख 42 हजार रुपये से सुदृढ़ीकरण का कार्य।
कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 करोड़ 84 लाख 29 हजार रुपये से 15 सड़कों का सुधारीकरण का कार्य।
गांव माघोमाजरी में 94 लाख 69 हजार रुपये की राशि से बनाए गए बायोगैस प्लांट।
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
कैथल सब्जी मंडी मार्केट में आठ करोड़ सात लाख रुपये की लागत से फेज-वन के तहत विकास कार्य।

25 करोड़ 6.25 लाख से लोक निर्माण विभाग द्वारा कैथल विधानसभा में 21 सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य।

कैथल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैथल-खनौरी रोड (पिहोवा चौक से संगतपुरा तक)का 10 करोड़ 11 लाख 42 हजार से सुदृढ़ीकरण का कार्य।

कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 करोड़ 84 लाख 29 हजार रुपये से 15 सड़कों का सुधारीकरण का कार्य।

गांव माघोमाजरी में 94 लाख 69 हजार से बनाए गए बायोगैस प्लांट।

गांव किठाना में छह करोड़ चार लाख 97 हजार रुपये से फेज-वन के तहत सब यार्ड का निर्माण।

अतिरिक्त नई अनाज मंडी में दो करोड़ 40 लाख 39 हजार रुपये की लागत से कवर्ड शैड का निर्माण।

ढांड में 52 करोड़ 12 लाख 37 हजार रुपये से सीवरेज नेटवर्क तथा सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट।

तितरम से राजौंद होती हुई करनाल जिला की सीमा तक की सड़क का 39 करोड़ 45.29 लाख से सुधारीकरण।

कैथल विधानसभा क्षेत्र में 26 करोड़ 86 लाख 11 हजार रुपये से विभिन्न 25 सड़कों का सुदृढ़ीकरण का कार्यn 23 करोड़ 78 लाख से देवबन से किठाना रोड तथा पेहवा चौक से छोटू राम चौक सड़क का सुधारीकरण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 करोड़ 28 लाख रुपये से कैथल-ढांड रोड तथा ढांड-पूंडरी-राजौंद तथा अलेवा रोड का सुधारीकरण कार्य।
11 करोड़ 13 लाख से साकरा से भटहेड़ी स्टेट हाईवे-9 का सुधारीकरण।
8 करोड़ 14 करोड़ रुपये से ढांड से फरल होते हुए पूंडरी तक का रोड का सुधारीकरण।
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ 71 लाख से 13 सड़कों का अपग्रेडेशन।
गुहला विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ 32 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विभिन्न 7 सड़कों का अपग्रेडेशन।
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपये से कारसा से कौल तक की सड़क का सुधारीकरण।

-एक करोड़ 84 लाख 30 हजार रुपये से ढांड कस्बा में मंडी के सामने कुरूक्षेत्र-ढांड-कैथल रोड का सुधारीकरण।

- आठ करोड़ 92 लाख 2 हजार रुपये से जिला के 34 गांव में स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य।

-एक करोड़ 38 लाख 97 हजार रुपये से सौंगल गांव में हरसौला रोड से पाई रोड तक फिरणी बनाने का कार्य।
विकास कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
कैथल। चंदाना गेट स्थित जिला सैनी भवन में 60 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर नप अध्यक्ष का सैनी समाज के लोगोंं ने भव्य स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया।


कार्यक्रम में सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। जितना विकास पिछले दो सालों में वार्डों में हुआ है, इतने विकास कार्य इससे पहले कभी नहीं हुए। सुरभि गर्ग ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कैथल शहर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हर वर्ग के हितों को लेकर सरकार काम कर रही है। महिलाओं के उत्थान को लेकर भी सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ मिल रहा है। सुरभि गर्ग ने बताया कि चंदाना गेट चौक पर 20 लाख रुपये से ज्योतिबा फुले स्मारक बनेगा। वार्ड नंबर 16 स्थित सैनी धर्मशाला में 31 लाख रुपये से निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। जिला सैनी भवन में 60 लाख रुपये का काम पूरा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed