{"_id":"6526a6214276f45062099333","slug":"cm-flying-did-special-investigation-in-rice-mill-imposed-fine-of-six-and-a-half-lakhs-for-purchasing-paddy-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: सीएम फ्लाइंग ने राइस मिल में की विशेष जांच, बिना अनुमति धान खरीदने पर साढ़े छह लाख जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: सीएम फ्लाइंग ने राइस मिल में की विशेष जांच, बिना अनुमति धान खरीदने पर साढ़े छह लाख जुर्माना लगाया
Wed, 11 Oct 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व जिला खाद्य निरीक्षक की टीम ने जींद रोड स्थित राइस मिल में विशेष जांच की है। चावल निकालने सहित अन्य पहलुओं को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने राइस मिल में की विशेष जांच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व जिला खाद्य निरीक्षक की टीम ने जींद रोड स्थित एक राइस मिल में बुधवार को विशेष जांच की। इस दौरान बिना अनुमति धान खरीदने पर साढ़े छह लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
यह जांच टीम में शामिल जींद से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के इंस्पेक्टर राजदीप व पवन के नेतृत्व में की गई। इस बीच मिल में 12 हजार 163 क्विंटल पीआर धान मिला, जो बिना एजेंसी से अलॉटमेंट हुए धान मंडियों से खरीदा गया था। इसमें मार्केट फीस भी कम जमा करवाई थी, जबकि धान ज्यादा खरीदा गया था। टीम ने यहां रिकॉर्ड की जांच करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के नोटिस में मामला लाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह मिल अभी तक किसी भी एजेंसी को अलाट नहीं हुआ है। बिना एजेंसी अलाट हुए कोई भी मिल मालिक धान नहीं खरीद सकता। अगर ऐसा करता है तो यह नियम विरुद्ध है। इस मामले में टीम ने राइस मिलर पर करीब साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जींद रोड पर स्थित मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मिल में 12 हजार 163 क्विंटल धान मिला था। मिल की तरफ से बारीक धान की फीस जमा करवाई है, लेकिन पीआर धान की फीस अभी जमा नहीं करवाई है, इस बारे में मार्केट कमेटी को सूचित कर दिया है।