फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clock tower will be installed at Savitribai Phule Chowk

Kaithal News: सावित्रीबाई फुले चौक पर लगेगा क्लॉक टॉवर

Sat, 18 Mar 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clock tower will be installed at Savitribai Phule Chowk
कैथल। शहर में ढांड रोड पर बनाए जा रहे सावित्रीबाई फुले चौक पर बीचों-बीच एक क्लॉक टॉवर (घंटाघर) बनाया जाएगा। इससे शहर के सौंदर्य में बढ़ोतरी होगी। नगर पारिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने पार्षदों के साथ विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


नगर परिषद की हाउस की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार शहर में एक चौक पर क्लॉक टॉवर बनाया जाना था। इसके लिए कई जगह का निरीक्षण किया। पहले कमेटी चौक पर लगाने का प्रस्ताव था। यहां पहले से ही एक गेट बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसके बाद कई अन्य चौक-चौराहों का निरीक्षण करके अंत में ढांड रोड पर करनाल रोड व अंबाला रोड से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित चौक पर बनाए जा रहे सावित्रीबाई फुले चौक पर ही यह क्लॉक टॉवर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर में सुंदरीकरण की दिशा में कई काम किए जा रहे हैं।

इसके तहत हाउस की बैठक में ढांड रोड पर स्थित चौक पर क्लॉक टॉवर बनाए जाने का फैसला लिया था। इसके लिए कॉलोनी वासियों ने सावित्री बाईफूले चौक बनाए जाने की मांग भी सरकार से की हुई है। यहां सावित्रीबाई फुले चौक बन जाने के बाद बीचों-बीच अत्याधुनिक एवं आकर्षक डिजाइन में क्लॉक टॉवर बनाया जाएगा।


इसका डिजाइन अभी फाइनल किया जा रहा है। इस बारे में पार्षद निरंजन सैनी ने कहा कि यहां सावित्री बाई फूले चौक बनाया है। इस चौक में माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी। ऊपरी हिस्से में क्लॉक टॉवर लगाया जाएगा। कुछ इस तरह का डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। नप अध्यक्ष की अगुवाई में इस चौक का जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed