फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clear the way for tendering in the city council

नगर परिषद में टेंडर लगाने का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clear the way for tendering in the city council
कैथल। नगर परिषद में पिछले तीन माह से लंबित टेंडर प्रक्रिया को चालू करने के लिए विभागीय अनुमति मिल गई है। विभाग द्वारा इस प्रक्रिया पर लगाई गई पाबंदी को हटा लिया है। अब नगर परिषद की ओर से एक्सईएन के तबादले के बाद एमई को टेंडर लगाने की अनुमति देने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि विभाग से जल्दी ही इसकी अनुमति मिल जाएगी। एक सप्ताह में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विदित रहे कि सरकार ने नगर परिषद के उस पोर्टल को बंद कर दिया जिसमें विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए जाते थे। अब नगर परिषद के टेंडर भी हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर ही लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने अलग से आईडी प्रदान की हैं। पहले पूरे प्रदेश के लिए सामान्य नियमावली बनाए जाने के कारण टेंडर लगाए जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसी कारण से करीब 15 करोड़ रुपये का फंड प्रयोग के इंतजार में है। जिससे शहर में गलियों, नालियों, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

इओ नगर परिषद कुलदीप मलिक ने बताया कि हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर ही अब सभी टेंडर लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग से अनुमति मिल गई है। कैथल नगर परिषद में एक्सईएन का तबादला हो जाने के कारण अब एमई को टेंडर लगाए जाने की अनुमति देने के लिए विभाग को लिखा गया है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, उसी अनुसार लंबित विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वार्डों में है गलियां पक्की किए जाने का इंतजार
शहर में लंबे समय से सड़कों, गलियों व नालियों को पक्का किए जाने के लिए कई वार्डों में लोग इंतजार कर रहे हैं। विधायक लीला राम ने भी व्यक्तिगत तौर पर कई कालोनियों का दौरा करके अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे जल्द से जल्द टेंडर लगाकर विकास कार्य पूरे करवाएं। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते टेंडर नहीं लगाए जा पा रहे थे। अब विभाग से अनुमति मिल जाने के बाद इन विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed