फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleaning workers demonstrated against the contractor by picking up brooms

Kaithal News: ठेकेदार के खिलाफ सफाईकर्मियों ने झाड़ू उठाकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jul 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated against the contractor by picking up brooms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर परिषद कैथल के सफाई कर्मियों ने वीरवार को डोर टू डोर के ठेकेदार पर शोषण व उत्पीड़न का आरोप लगाकर उल्टे झाड़ू उठाकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मियों ने जिला पालिका आयुक्त से हुए समझौते के तहत मानी गई मांगो को पूरा न करने व 20 नंबर वार्ड के पार्षद रिंकू सैनी की ओर से सफाई दरोगा महेंद्र बिड़लान से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कर्मचारी सबसे पहले जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद वे उल्टे झाड़ू लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे। जहां पर उन्होंने सांसद नवीन जिंदल को मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक ने की। जबकि संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, एसकेएस के राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र सिणद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है।

नाराजगी जताते हुए कहा कि 24 जनवरी 2024 को जिला पालिका आयुक्त ने जायज मांगों को महज 15 दिन पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसे सात माह बाद भी पूरा नहीं किया गया। कहा कि जिले के छह ब्लॉको में लगभग 275 कर्मचारी पिछले दो साल से डोर टू डोर के ठेके में कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी ठेकेदार समय पर वेतन नहीं देता है। साप्ताहिक छुट्टी पर समझौता होने के बाद भी वेतन काटा जाता है।


इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ से ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत, ब्लॉक सचिव विजय गिल, पूर्व प्रधान महेंद्र बिड़लान, जगदीश कुमार, सुरेश कुमार, पंकज गिल, सुशील कुमार, शीला, कपिल कल्याण आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed