{"_id":"67f41680972d41a5110ae706","slug":"cleaning-started-as-soon-as-he-took-charge-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-619385-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में कार्यभार संभालते ही सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में कार्यभार संभालते ही सफाई शुरू
Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कार्यभार संभालते ही नपा अध्यक्ष ने वादे के अनुसार नगर में सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार अल सुबह अध्यक्ष अंकित जैलदार ने सफाई दारोगा व स्टाफ को लेकर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर के सभी वार्डों का दौरा किया। रेलवे रोड पर कन्या स्कूल के पास से लेकर गोगा माडी कालोनी तक उन्होंने सफाई कर्मचारियों का साथ दिया।
अंकित ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है। इस लिए नगर के सभी 16 वार्डों में सघन सफाई अभियान चलाया गया है जिसे दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने टीम के साथ मिल कर सब्जी विक्रेताओं से अपील की कि वे अपनी सड़ी हुई सब्जियां खुले में न डालें बल्कि उसे नगरपालिका की ओर से खड़ी की गई ट्राली में ही डालें। उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता सड़ी हुई सब्जियां सड़क के किनारे डालता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क व गलियों में कचरा डाल रहे लोगों की फोटो खींच कर नगरपालिका के नंबर पर भेजें ताकि उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने नगरवासियों से भी आग्रह किया कि वे अपने घरों का कचरा केवल कचरा लेने के लिए आने वाले वाहनों में ही डालें न कि गलियों में। अपने नगर, वार्ड व गली मुहल्ले को साफ सुथरा रखना सभी का प्रथम कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सभी नालों की पूरी तरह से सफाई करवाई जाऐगी। अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दो सप्ताह में जो स्ट्रीट लाइट बंद हैं उन्हें चलवाया जाएगा और जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं वहां नई लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। लोगों से सफाई के लिए सहयोग की अपील की।