फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clean your mind and heart also: BK sister Rekha

मन और हृदय की भी करें सफाई : बीके बहन रेखा

Thu, 31 Oct 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Clean your mind and heart also: BK sister Rekha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कलायत में दिवाली के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम की इंचार्ज बीके बहन रेखा ने कहा कि दिवाली पर अपने घरों के साथ मन व हृदय की भी सफाई करें ताकि भीतर के विकार दूर हो सकें।

समारोह की शुरुआत ज्योति जलाने के उपरांत हुई। बीके बहन रेखा ने लोगों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि दिवाली एक खुशियों का त्योहार है। इसको परिवार के साथ साथ समाज में भी खुशियां बांट कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिवाली पर जुआ खेलते हैं तथा शराब इत्यादि का सेवन करते हैं, जिससे हमें परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे मन में जो विकार भरे हैं वे ही परमात्मा मिलन में सबसे बड़े बाधक होते हैं। यदि अपने मन और हृदय की हम सफाई कर लेते हैं तो नवजीवन की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने कहा कि मस्तक या दोनों भौहों के बीच भृकुटि का मध्य स्थल मनुष्य शरीर का वह स्थान है, जहां आत्मा निवास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed