फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clash between two groups over well dispute; FIR against nine.

Kaithal News: कूप विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, नौ पर प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Jul 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over well dispute; FIR against nine.
गुहला चीका। गांव गगडपुर में कूप के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। हमले में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव गगडपुर निवासी सतविन्द्र राम उर्फ काका ने बताया कि उनके परिवार का सिकंदर पक्ष के साथ कूप को लेकर विवाद चल रहा है। 22 जुलाई की शाम करीब छह बजे दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान सुखदेव, रूपराम, बसंत राम, प्रवीण, प्रिंस, जपानी, शनि, अमित और सिकंदर ने हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार सुखदेव ने कृपाण तथा रूपराम ने टोगली (सिगंड) से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने भी हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह, काला राम, कुला राम, जगदीश और बिल्लू राम घायल हो गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सभी घायलों को सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया, जहां से उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। चीका थाना प्रवीण कुमार ने बताया कि पटियाला में घायल सतविन्द्र के बयान दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 190, 191(3), 115(2), 118(1) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed