फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Claims of maintenance of ventilator but results are mixed

Kaithal News: वेंटिलेटर की देखरेख के दावे लेकिन नतीजा सिफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Claims of maintenance of ventilator but results are mixed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में रखे गए वेंटिलेटर की देखरेख के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में वेंटिलेटरों की संभाल का नतीजा सिफर है। कोरोना महामारी के समय उपयोग किए गए वेंटिलेटर की देखरेख भी इस समय ढंग से नहीं हो पा रही है। इन वेंटिलेटर की देखरेख के लिए अलग से कोई कर्मी नहीं लगाए गए हैं। जबकि इनकी देख-रेख का जिम्मा अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के कर्मियों को ही दिया गया है। इन कर्मियों की ओर से ही इनकी संभाल की जा रही है। जबकि इनकी देखरेख के लिए स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति न होने से इनके खराब होने की आशंका बनी रहती है। विदित रहे ही सामान्य अस्पताल में इस समय 31 वेंटिलेटर है। इसमें से दो वेंटिलेटर पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। यदि अब समय रहते ही इसको लेकर कोई उचित प्रबंध न किया गया तो और भी वेंटिलेटर ऐसे ही रखने के कारण खराब हो सकते हैं।

कोरोना महामारी के समय कोरोना संक्रमितों की जान बचाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में सात वेंटिलेटर आए थे। परंतु इस समय यह वेंटिलेटर किसी काम नहीं आ रहे हैं। क्योंकि इन्हें चलाने के लिए कोई ऑपरेटर नहीं है। कोरोना महामारी के समय निजी अस्पतालों के ऑपरेटरों के माध्यम से वेंटिलेटर को संचालित करने काम चलाया गया था। परंतु अब यह किसी भी काम नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रखे गए वेंटिलेटर की देखभाल लगातार की जा रही है। इसके तहत ऑपरेशन थियेटर में तैनात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ओटी के ड्यूटी के साथ उनके वेंटिलेटरों की देखभाल का जिम्मा भी उन्हें दिया गया है। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed