Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   claims of 16 police checkpoints and 150 personnel deployed in markets

Kaithal News: बाजारों में पुलिस के 16 नाके और 150 जवान तैनात करने के दावे, हकीकत में व्यवस्था नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
claims of 16 police checkpoints and 150 personnel deployed in markets
कमेटी चौक का दृश्य जहां पर न कोई पुलिस नाका दिखा और न ही कोई कर्मचारी तैनात दिखाई दिया। संवाद
कैथल। दिवाली और धनतेरस के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो चुकी है लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के दावे जमीनी स्तर पर बेअसर साबित हो रहे हैं। बुधवार को बाजारों में जगह-जगह जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद करने का दावा किया था। इसके बावजूद बुधवार को बाजार में कहीं भी पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर नहीं आए। बाजारों में चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही। जगह-जगह जाम के हालात बने रहे और ग्राहक, दुकानदार व वाहन चालक खुद ही जाम के कारण बनी व्यवस्था से जूझते दिखाई दिए।
विज्ञापन


नाके गायब, बाजारों में धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन
पुलिस प्रशासन की ओर से कमेटी चौक, रेलवे गेट, माता गेट, प्रताप गेट, पुराना बस स्टैंड, चंदाना गेट, डॉ. अंबेडकर चौक, डोगरा गेट, सीवन चौक, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक और छात्रावास रोड सहित 16 स्थानों पर नाके लगाने की बात कही गई थी। इन पर करीब 150 पुलिसकर्मियों की दिन-रात ड्यूटी लगाने का दावा था। इसके अलावा 12 पुलिस राइडर और डायल 112 की दो गाड़ियों को भी बाजारों में मुस्तैद रखने की योजना थी। हालांकि बुधवार को बाजारों में न तो नाकाबंदी दिखाई दी और न ही यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद थे। चार पहिया वाहन भी बाजारों में बिना किसी प्रतिबंध के आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण और पार्किंग की कमी ने बढ़ाई परेशानी
मेन बाजार के दुकानदार लवली, महेश कुमार, कृष्ण कुमार और रजनीश ने बताया कि दिन के समय भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मचारी नहीं होते। शाम को खरीदारी के लिए अधिक लोग निकलते हैं तो हालात और बिगड़ जाते हैं। बाजारों में दुकानदारों की ओर से सामान और सजावटी वस्तुओं के स्टॉल सड़क तक लगाए गए हैं। इससे सड़कें और संकरी हो गई हैं। दोपहिया वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं बचती। दुकानदारों को भी अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े करने पड़ते हैं।

दूर की पार्किंग से ग्राहक भी कर रहे परहेज
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने पार्किंग के लिए जो स्थान निर्धारित किए हैं, वे बाजारों से काफी दूर हैं। ऐसे में वाहन खड़ा करने के बाद दुकानों तक पहुंचने और खरीदारी का सामान वापस गाड़ी तक ले जाने में परेशानी होती है। भारी सामान खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह और मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को बाजारों के आसपास ही अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ग्राहकों और दुकानदारों को राहत मिल सके।


पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में सख्ती बरतने के निर्देश देंगे : एसएचओ
यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने कहा कि शहर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पार्किंग के लिए आमजन से लगातार अपील की जा रही है और अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों को भी समझाया जा रहा है। यदि इसके बावजूद कहीं परेशानी है तो लोग कंट्रोल रूम या ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में सख्ती बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।

कमेटी चौक का दृश्य जहां पर न कोई पुलिस नाका दिखा और न ही कोई कर्मचारी तैनात दिखाई दिया। संवाद

कमेटी चौक का दृश्य जहां पर न कोई पुलिस नाका दिखा और न ही कोई कर्मचारी तैनात दिखाई दिया। संवाद

कमेटी चौक का दृश्य जहां पर न कोई पुलिस नाका दिखा और न ही कोई कर्मचारी तैनात दिखाई दिया। संवाद

कमेटी चौक का दृश्य जहां पर न कोई पुलिस नाका दिखा और न ही कोई कर्मचारी तैनात दिखाई दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed