फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Civil Services Football Competition Trial to be held in Panipat on 28th

Kaithal News: सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल पानीपत में 28 को

Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Civil Services Football Competition Trial to be held in Panipat on 28th
कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 16 दिसंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी है। बताया कि इस स्पर्धा के चयन के लिए ट्रायल 28 नवंबर को 10 बजे पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में होंगे। ट्रायल में भाग लेने जाने आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व आने का व्यय संबंधित खिलाडि़यों के विभाग की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग, कार्यालय के जिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जो इस खेल में उत्कृष्ट खिलाड़ी है, उन्हें विशेष खेल अवकाश व अन्य सुविधाएं देकर भेजने का कष्ट करें। खिलाड़ियों को ट्रायल के समय अपने विभाग से प्रमाण-पत्र लाना होगा की वह किस विभाग का अधिकारी व कर्मचारी है। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआई, डीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed