{"_id":"65e38db1ba3c57e2fa06461e","slug":"civil-hospital-facing-shortage-of-doctors-kaithal-news-c-245-1-kht1001-112194-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा नागरिक अस्पताल
Sun, 03 Mar 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
एक ओर डॉक्टरों का तबादला होने के बचे 16 चिकित्सक जबकि 60 है स्वीकृत पदों की संख्या
फोटो नंबर- 01 व 12
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले का नागरिक अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। सामान्य अस्पताल से एक और चिकित्सक का तबादला होने के बाद अब 16 चिकित्सक ही शेष बचे हैं जबकि अस्पताल के लिए चिकित्सकों के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 60 है। चिकित्सक के तबादले से आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीजों को परेशानी होगी।
जानकारी के अनुसार आपातकाल वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. कर्मजीत का तबादला रोहतक जिले के लिए हो चुका है। ऐसे में सामान्य अस्पताल में अब केवल 16 डॉक्टर ही रह गए हैं। जबकि स्वीकृत पद 60 हैं। इससे पहले नए चिकित्सकों के ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद यहां पर डॉक्टरों की संख्या करीब 24 हो चुकी थी, लेकिन कुछ चिकित्सकों के छोड़ने व तबादला होने के बाद यहां पर लगातार चिकित्सकों की संख्या घट रही है। इसके साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। यही नहीं, जिला नागरिक अस्पताल के साथ ही सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चिकित्सकों की भारी कमी है।
नागरिक अस्पताल से एक चिकित्सक डॉ. कर्मजीत का तबादला रोहतक के लिए हो गया है। अब महज 16 चिकित्सक ही रह गए हैं। इस संबंध में आला अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
- डॉ. सचिन मांडले, चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।