फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

नियमों को दरकिनार कर बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
कस्बा ढांड में सोमवार को सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोग बाजरों में झुंड बनाकर इस कदर सामान खरीद रहे थे कि मानों काफी दिनों बाद किसी बंधन से मुक्त हुए हैं। कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को दरकिनार कर सामाजिक दूरी बनाए रखना व मुंह पर मास्क या कपड़ा लगाना उचित नहीं समझा। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बाजारों में लगी भीड़ की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ढांड सुभाष चंद व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार दल बल सहित बाजरों में पहुंचे। दुकानदारों व वहां लगी भीड़ को कड़ी चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी नियमों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने करियाना एसोसिएशन के आग्रह पर सभी करियाना की दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed