फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

41 दिन बाद खुले बाजार, बाजारों में उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
करीब 41 दिन बाद जिले में बाजार खुले तो दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। लेकिन कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन स्पष्ट नजर आया और प्रशासन दिन भर सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करने की अपील करता रहा। पहले दिन सुबह 9 से दोपहर बाद 2 बजे तक का समय दिया था। जिसे आज से 9 बजे से 5 बजे तक कर दिया है। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन था। लेकिन अब सोमवार से बाजार खोलने की अनुमति दी गई। नगर परिषद सचिव अशोक कुमार, एमई राजकुमार की अगुवाई में नगर परिषद के आला अधिकारी सुबह ही पूरे शहर मे मार्केट में पहुंच गये। जहां दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूले का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बाजारों में दिखा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
छात्रावास रोड पर ऑड-ईवन व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन साफ दिखा। दुकानदारों ने लगातार साथ लगती दुकानें खोली हुई थीं। जिससे ऑड-ईवन फार्मूले का उल्लंघन पाया गया। इसी प्रकार से दुकानों पर कई ग्राहक खड़े दिखे। जो सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। रेलवे गेट, पुरानी मंडी, नोता राम चौक के आस-पास का एरिया, सब्जी मंडी में कई जगहों पर भीड़ नजर आई। ईओ अशोक कुमार ने कहा कि कई जगहों पर दुकानदारों को नियमों की जानकारी नहीं मिल पाई। मार्केट अनुसार दुकानों पर नंबर लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। डीसी महोदय ने 9 से 5 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। मंगलवार से सभी बाजारों व मार्केट में नियमों का पालन करवाते हुए बाजार खुलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑड-ईवन सहित नियमों का पालन करें दुकानदार
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन-3 जोकि 17 मई तक रहेगा, उस दौरान सरकार द्वारा दुकानों को ओड-ईवन सिस्टम से खोलने की अनुमति दी गई है। दुकानदार सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कर दुुकान खोल सकता है। सायं 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अनावश्यक आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल तथा दूध व डेयरी को छोड़कर सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed